Dybbuk Trailer: इमरान हाशमी की सबसे डरावनी फिल्म, संदूक में बंद भूत अकेले में ना देखिए
इमरान हाशमी ने एक बार फिर से हॅारर फिल्मों की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। इमरान हाशमी और निकिता दत्ता की हॅारर फिल्म डिबुक-द कर्स इज रियल का ट्रेल अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी इमरान हाशमी की यह फिल्म डराने में सफल होती है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। लेकिन इसका ट्रेलर देखने के बाद आप इसकी रिलीज डेट का भी इंतजार नहीं कर पायेंगे।
जहां पर एक बॅाक्स को खोलने के बाद कैसे एक बुरी आत्मा जिंदगी को खत्म करने की हर कोशिश करती है, इसी को दिखाती है यह फिल्म। डिबुक की बात की जाए तो इसका मतलब यह है कि जिसमें बुरी आत्माओं को एक संदूक में बंद करके रखा जाता था। डिबुक एक बॅाक्स है।डिबुक की कहानी ज्यूज मॅाइथोलॅाजी से प्रेरित है।

यह आत्मा किसी को वश में करने के लिए उसे मौत तक भी पहुंचा सकती है। जो भी डिबुक के बॅाक्स को खोलना है उसके मौत की गिनती शुरू हो जाती है। इमरान हाशमी और निकिता दत्ता पति-पत्नी की भूमिका में हैं। निकिता दत्ता यानी की माही का मिसकैरेज हो जाता है। ऐसे में माही अपने पति सैम के साथ एक घर में शिफ्ट होते हैं।
माही घर को सजाने के लिए डिबुक बॅाक्स खरीद कर लाती है। बॅाक्स खोलने पर आत्मा आजाद हो जाती है। इसके बाद माही और सैम की जिंदगी में खौफ, डर और भयानक हादस होना शुरू हो जाता है। फिल्म में मानव कौल भी एक खास भूमिका में हैं। आपको बता दें कि डराने के मामले में यह फिल्म रियल लाइफ अनुभव देती है। डिबुक मलयालयम फिल्म एजरा का रीमेक है। जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जय के ने किया था। हिंदी में भी इसका निर्देशन वहीं कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











