इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर क्राइम- थ्रिलर फिल्म 'चेहरे', रिलीज डेट का हुआ ऐलान
बॉलीवुड में अचानक फिल्मों का सैलाब आ चुका है। कुछ ही दिनों में 20- 30 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। मार्च में 'रूही' के साथ सिनेमाघरों का सफर शुरु होगा.. और फिर बैक टू बैक लगभग हर हफ्ते फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है।
रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री- थ्रिलर फिल्म 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

हालांकि रिया चक्रवर्ती को ना पोस्ट में टैग किया गया है, ना ही पोस्टर में जगह मिली है। अब ये विवाद को ध्यान में रखकर किया गया है, या फिल्म से उनके रोल को ही काट दिया गया है, फिलहाल इस पर सवाल बना हुआ है। रिया ने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया था।
ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे रुमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। पहले ये फिल्म बिग बी की ही फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के साथ क्लैश हो रही थी.. फिर इसे अप्रैल में रिलीज के लिए आगे बढ़ाया गया था। लेकिन मार्च में लगे लॉकडाउन की वजह से अटक गई।
चेहरे में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील का किरदार अदा कर रहे हैं। अमिताभ ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट एक पोस्टर के साथ एनाउंस की और लिखा- "चेहरे से बड़ा कोई नक़ाब नहीं होता। असली चेहरे से जल्द पर्दा उठेगा।"


Click it and Unblock the Notifications
