'शंघाई' में एकसाथ अभय-इमरान
दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'शंघाई' में अभय देओल और इमरान हाशमी दोनों एक साथ में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
पीवीआर पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म यूनान के उपन्यासकार वैसिलिस वैसीलिकोस के राजनीतिक रोमांचक उपन्यास का हिंदी संस्करण है। यह फिल्म वास्तविक जीवन के एक ऊर्जावान राजनेता की हत्या पर आधारित है।

दिबाकर और उनकी टीम ने भारतीय परिदृश्य के मुताबिक इसमें कुछ बदलाव किए हैं। दिबाकर को 'खोसला का घोसला' और 'ओय लकी! लकी ओय' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाना जाता है।
वह कहते हैं कि उनकी नई फिल्म में दोनों अभिनेता वास्तविक जीवन के किरदार निभाते नजर आएंगे। दिबाकर कहते हैं कि अक्सर नकारात्मक भूमिकाओं में दिखने वाले इमरान इस फिल्म में नए रूप में दिखेंगे। जबकि कि फिल्म में अभय नकारात्मक भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











