Exclusive- फीमेल फैंस को देख क्या करते हैं इमरान!
हाल ही में राजा नटवरलाल फिल्म के प्रमोशन के दौरान वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान इमरान से हमने पूछा कि वो रियल लाइफ में अपनी फीमेल फैंस को देख के कैसे रिएक्ट करते हैं तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। "इमरान ने कहा- जब भी मेरी फीमेल फैंस मेरे सामने आती हैं तो मैं उन्हे फ्लाइंग किस देता हूं।" तो सुना आपने इमरान हाशमी अपनी फीमेल फैंस को देखकर फ्लाइंग किसेस देते हैं। ये जानकर तो आपको हैरानी हुई होगी और चेहरे पर मुस्कुराहट भी आई होगी।
इमरान हाशमी का कहना है कि वो जहां भी जाते हैं वहां पर लड़कियां, महिलाएं उन्हें देखकर रुक जाती हैं और उन्हें ही देखा करती हैं। इमरान थोड़ा सा शर्मीले हैं लेकिन वो जब अपनी फैंस को इसतरह से देखते हैं तो वो भी उन सभी को अच्छा फील कराने के लिए फ्लाइंग किसेस देते हैं। यहां तक कि इंटरव्यू के समय भी वहां पर मौजूद अपनी एक रिपोर्टर फैन को इमरान ने फ्लाइंग किस दिया और सभी मुस्कुरा दिये।
इमरान की फिल्म राजा नटवरलाल जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पाकिस्तानी अदाकारा हुमाइमा मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
