असली डायन को देख डर गये इमरान
इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए निर्माता एकता कपूर ने जी जान लगा रखी है। एकता कपूर वैसे भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए हमेशा ही कुछ अलग प्लान करती हैं। इस बार भी जब उनकी एक थी डायन जैसी डरावनी और बड़े कलाकारों वाली फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें तो इसके प्रमोशऩ के लिए उन्हें कुछ तो अलग करना ही पड़ेगा। लेकिन खुद फिल्म के एक्टर इमरान को ही भरे हॉल में वो डायन के जरिये डरा देंगी ये तो वाकई काफी अजीब है। हमारे लिए ही नहीं बल्कि खुद इमरान हाशमी के लिए भी। इमरान के साथ क्या हुआ और क्यों वो इतना डर गये इस बारे में जानने के लिेए पढिये आगे की खबर।
हुआ कुछ यूं कि हाल ही में एक थी डायन के प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट यानी कोंकड़ा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी, काल्की कोचलीन और इमरान हाशमी अपनी फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वहां पर प्रमोशनल इवेंट के दौरान काल्की, हुमा, कोंकड़ा और इमरान स्टेज पर बैठे थे। कि तभी अंधेरे से निकल कर एक डायन का रुप धरे महिला इमरान के पीछे आकर उन्हें किस करने की कोशिश करने लगीं। इस बात से खुद इमरान जितना डर गये उससे कहीं ज्यादा वहां पर मौजूद लोगों के चेहरे पर भय देखा गया।
इमरान ने तुरंत ही उस डायन का हाथ पकड़ लिया और थोड़ा शॉक्ड हो गये। थोड़ी देर बार पता चला कि ये तो खुद एकता कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए किया था। एकता ने सोचा था कि इससे इवेंट और भी मजेदार हो जाएगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि फिल्म में तीन-तीन डायनों के साथ रह चुके इमरान हाशमी इतना डर जाएंगे। खैर अपनी फिल्म के प्रमोशन का अच्छा तरीका निकाला है।


Click it and Unblock the Notifications











