..................... Emraan and Bipasha Raaz 3 opens to very good response at Box Office, राज़ 3 की सफलता का जश्न - Hindi Filmibeat

भट्ट कैंप ने मनाया राज़ 3 की सफलता का जश्न

'राज़ 3' में बिपाशा बासु की बोल्ड एक्टिंग ने बॉक्स ऑफिस पर भी पहले ही दिन सबको बोल्ड कर दिया और इस साल की सबसे अच्छी शुरुआत वाली फिल्मों में 'राज़ 3' ने भी अपना नाम शामिल कर लिया। देश भर के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में फिल्म ने 75- 85 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इस साल की हिट फिल्मों में से एक होगी। इस सफलता से राज़ 3 की पूरी टीम काफी खुश है और इस खुशी को सेलीब्रेट कर रही है।

ट्रेड एनालिसट तरन आदर्श ने लिखा है "दर्शकों ने राज़ 3 को वैसा ही रिस्पांस दिया है जैसा 'एक था टाईगर' को मिला था। उन्होंने ट्वीट किया है राज़ खुल गया..राज़ 3 ने बहुत अच्छी ओपनिंग पाई है। यह इस साल की सबसे अच्छी शुरुआत वाली फिल्मों में से एक है। देश भर में राज़ 3 की ओपनिंग काफी अच्छी रही खासतौर पर राजस्थान में। जैसा की एक था टाईगर को मिली थी।"

ज्ञात हो कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इमरान ने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म सिर्फ 100 करोड़ नहीं बल्कि 500 करोड़ कमाए। फिल्म के पहले ही दिन के रिस्पांस से राज़ की पूरी टीम काफी खुश है। बिपाशा बसु के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, फिल्म के निर्माता महेश भट्ट, निर्देशक विक्रम भट्ट सभी मिलकर इस सफलता को सेलिब्रेट भी कर रहे हैं। फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय बिप्स के बोल्ड किरदार को दिया जा रहा है जिसने सभी किरदारों को पीछे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X