'झोलुराम' में झूलेंगे इमरान और अल्ताफ

एक बार फिर से गायक अल्ताफ राजा चर्चा में हैं वजह है लंबे अरसे बाद उनकी फिल्मों में वापसी। वो बहुत जल्द राजकुमार गुप्ता की फिल्म घनचक्कर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। कॉमेडी फिल्म घनचक्कर में इमरान और अल्ताफ का डांस दिखेगा।गाने के बोल हैं 'झोलुराम' जिसमें विचित्र ढंग से झूलते हुए इमरान और अल्ताफ। कहा जाता है कि इस गाने के विचित्र एक्शन के लिेए इमरान ने ही राजकुमार गुप्ता को आईडिया दिया था।

मालूम हो इससे पहले खबर आयी थी कि गुप्ता खुद अल्ताफ राजा के बहुत बड़े फैन है, इसलिए उन्होंने अल्ताफ को साइन किया है, जबकि सुनने में आय था कि अल्ताफ, विद्या के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

इसलिए उन्होंने सोचा कि अल्ताफ को विद्या की फिल्म का ऑफर देकर गाना गवाने से बढ़िया क्या हो सकता है, तो उन्होंने तुरंत अल्ताफ को यह ऑफर दिया, जिसके लिए अल्ताफ साहब ने तुरंत हां कर दी।

फिल्म को 28 जून को रिलीज होना है। इस फिल्म में संजय दत्त भी एक गेस्ट रोल करने वाले थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय दत्त घनचक्कर से बाहर हो गये। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या ने सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X