आशिकी 2 एक्टर सचिन जोशी की खुलती जा रही पोल- सैलरी फ्रॉड का बड़ा मामला, गंभीर आरोप

सचिन जोशी पर फिल्म अमावस की वीएफक्स टीम के कर्मचारियों ने तनख्वा न देने का आरोप लगा है। 30 पूर्व कर्मचारियों के बाद अमावस फिल्म की टीम के कर्मचारियों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका हिसाब लगाया जाए तो 30 लाख बकाया बताया गया। इससे पहले भी कई कर्मचारियों ने सैलरी को लेकर कंपनी पर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, एक मामला कोर्ट में भी लंबित है।

सचिन जोशी की अमावस फिल्म के दौरान वीएफएक्स टीम के जिन 27 लोगों ने काम किया उन्होंने अभी तक काम करने का मेहनताना नहीं मिला है। इन 27 कर्मचारियों का कहा कहना है कि हो सकता है कि सचिन जोशी व उनकी कंपनी 1000 के करीब कर्मचारियों को पे करने और चैरिटी की बात कर रही है लेकिन इस मामले का एक दूसरा पक्ष भी है। जिसे अभी तक सैलरी नहीं मिली है।

सचिन जोशी की ओर से ये कहा जा रहा है कि जो लोग कंपनी के साथ वर्तमान में काम कर रहे हैं उन्हें दिसबंर 2019 तक का मेहनताना दे दिया गया है। सचिन जोशी चाहते हैं कि पहले वह कर्मचारियों का बकाया चुकाना चाहते हैं। लेकिन वीएफक्स टीम के कर्मचारी चाहते हैं कि लॉकडाउन के चलते तमाम काम धंधे बंद है और वह इस समय उनकी मेहनत की कमाई की जल्द दे देनी चाहिए।

Sachiin Joshi

कंपनी में काम करने वाले दुष्यंत सिंह ने बताया कि अमावस फिल्म में वीएफएक्स टीम को कभी भी सैलरी समय से नहीं दी और अभी भी वह बकाया सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पूर्व कर्मचारी कृष्णा ने आरोप लगाया कि जब हम कंपनी के साथ काम कर रहे थे तो क्यों इस बारे में जिक्र नहीं किया गया। हमें एचआर द्वारा कभी सूचित नहीं किया गया कि हमारी जांच की जा रही है। इसके बाद हमारे पास मीडिया का सहारा लेने के सिवा कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पैसा देने के लिए नहीं तो क्यों दान कर वह चैरिटी कर रहे हैं।

कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अपनी सैलरी के लिए लड़ते हुए एक साल का समय हो गया है लेकिन ये एक मजाक बन कर रहा गया है। बता दें एक मामला कोर्ट में लंबित है। सचिन जोशी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी कंपनी के पूर्व सीईओ के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

इनमें से एक कर्मचारी ने कहा, क्या बॉस या थिंकटैंक कंपनी के एचआर ने कभी हमारे संदेशों / मेल का जवाब दिया? बता दें इससे पहले भी ईमेल जो शेयर हुए थे उसमें दिखाया गया कि कैसे सचिन जोशी वेतन समय पर न देने के लिए कर्मचारी से माफी मांगते दिख रहे हैं।

कर्मचारियों ने एक साल से लंबित पड़े इस मामले पर कहा कि वाइकिंग टीम और सचिन जोशी को लेकर हमारा रुख बरकरार है। वह सिर्फ न्याय और अपना मेहनताना लेना चाहते हैं। उनका कोविड19 के दान से कोई लेना देना नहीं लेकिन वह अपनी मेहनत की कमाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कोरोना वायरस के चलते बीच में खबरें आई कि सचिन जोशी 3 करोड़ रुपये दान किए हैं। इस कदम पर वह सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुए। बता दें सचिन जोशी को बागी, आशिकी 2, वीरप्पन और मुंबई मिरर जैसी फिल्मों में देखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X