इमोशन की कहानी है 'आई, मी और मैं': चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड में दूसरी स्मिता पाटिल के नाम से मशहूर ..अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का मानना है कि कोई भी रिश्ता तभी स्थायी बन सकता है जब उसमें इमोशनल संतुष्टि हो। इंसान जब इमोशनल सेटिस्फाइड होता है तभी वो पूरी तरह से खुश रह सकता है और इसी इमोशन की कहानी कहती है उनकी आने वाली फिल्म 'आई, मी और मैं' । जिसमें उनके करेक्टर का नाम अनुष्का है। जो कि बेहद शांत और गंभीर है लेकिन अंदर से बहुत ज्यादा रोमांटिक।
'आई, मी और मैं' के करेक्टर को अपने जैसा बताने वाली चित्रांगदा सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। उन्होंने फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि ही इज ए नाइस मैन। वो बेहद संजिदा किस्म के इंसान हैं। जैसे लविंग वो खुद हैं वैसे ही उनका प्यारा सा रोल फिल्म में भी है। फिल्म के निर्माता खुद जॉन है इसलिए उन्होंने बड़ी बारिकी से फिल्म के हर पहलू पर ध्यान दिया है।
मुझे लगता है कि फिल्म जरूर लोगों को पसंद आयेगी क्योंकि यह लोगों के मूड को लाइट रखने का काम करती है। आपको बता दें कि फिल्म 'आई, मी और मैं' में चित्रांगदा के साथ एक और अभिनेत्री प्राची देसाई भी काम कर रही है।फिल्म का गाना.. ना जाने कहां से आया है... ने अभी से ही टॉप टेन में जगह बना ली है। इस गाने में दोनों ही अभिनेत्रियां काफी अच्छी और सेक्सी लग रही है। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा हैं। फिल्म 1 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












