मौसम को लेकर शाहिद-पंकज पढ़ रहे हैं एक-दूजे के कसीदे

शाहिद इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं उन्हें लगता है कि इस फिल्म से उनकी इमेज बदल जायेगी तो वहीं उनके पापा पंकज कपूर ने कहा है कि मौसम की कहानी शाहिद को ध्यान में रख कर लिखी गयी है। फिल्म के पहला लुक जारी करते हुए पंकज ने कहा कि उनकी काफी दिनों से इच्छा से थी वो एक फिल्म बनाये इसलिए उन्होंने मौसम के बारे में सोचा|
शाहिद ने कहा कि हमने फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है। फिल्म उनके पापा ने उनके लिए बनायी है इसलिए यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है |फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आने वाली है| फिल्म के लिए शाहिद ने अपना लुक चेंज किया है, इस फिल्म में शाहिद आपको मूंछों के साथ दिखायी देगें। साथ ही इस फिल्म में शाहिद आपको फाइटर प्लेन उड़ाते दिखेगें।


Click it and Unblock the Notifications











