2 स्टैट्स के लिए इमोशनल हुई आलिया तो पापा महेश ने संभाला
लेकिन आलिया की इस बात और परेशानी को उनके पापा महेश भट्ट ने बखूबी संभाला और उन्होंने समझाते हुए आलिया से कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि जब फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक प्रमुख कलाकार रोता है तो फिल्मकार मुस्कुराता है। इसका मतलब आपकी फिल्म सफल है।
पापा महेश भट्ट की बात को सुनकर जरूर आलिया को कुछ अच्छा लगा होगा और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म '2 स्टैट्स' की कामयाबी की अब पूरी आस हो गयी होगी जो कि चेतन भगत के मशहूर नॉवेल '2 स्टैट्स : द स्टोरी ऑफ माइ मैरिज' पर आधारित है।
गौरतलब है कि अब कुछ दिनों पहले भी आलिया ने ट्विटर पर लिखा था कि इन दिनों मैं छुपने की जरूरत महसूस करती हूं। और कभी बाहर नहीं जाती..दबाव बढ़ रहा है, ऐसा लगता है कि हार मान रही हूं।" हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह ऐसा क्यों महसूस कर रही हैं?
खैर यह सब उनकी आने वाली फिल्म का संवाद का है, मालूम हो कि '2 स्टैट्स' में आलिया भट्ट हीरो अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
