Emmy International Awards 2023- वीर दास ने इस अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास, चूक गईं शेफाली शाह

emmy awards, vir das

Emmy International Awards 2023- इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 के नतीजे आने शुरु हो गए हैं और इस बार मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने बाजी मार ली है। खबर है कि उन्होने बेस्ट यूनिक कॉमेडी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है और ऐसा उन्होने पहली बार किया है।

नेटफ़्लिक्स के एक 'वीर दास लैंडिंग' में वो नजर आए थे और इसी के लिए उन्होने बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड मिला है। 'वीर दास लैंडिंग' के साथ 'डेरी गर्ल्स सीज़न 3' को भी कॉमेडी के लिए एमी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया है।

इस एमी अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन न्यूयॉर्क में किया गया था। वीर दास को इसके पहले साल 2021 में कॉमेडी शो 'टू इंडिया' के लिए एम्मी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।

हालांकि उस वक्त उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया था और वो अवॉर्ड नहीं जीत पाए थे। वीर दास के अलावा कई और भारतीय सितारे हैं जो कि इस बार नॉमिनेट हुए थे।

इस लिस्ट में 'दिल्ली क्राइम 2' (नेटफ्लिक्स) के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह और रॉकेट बॉयज़ 2' (सोनी लिव) के लिए अभि‌नेता जिम सरब को भी इंटरनैशनल एम्मी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि शेफाली शाह अवॉर्ड से चूक गई हैं।

एकता कपूर को किया गया सम्मानित

एकता कपूर को उनके करियर और भारतीय टेलीविजन पर उनके प्रभाव' के लिए निदेशालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एकता ने अपनी जीत को लेकर बात करते हुए इसे 'चौंकाने वाला, आश्चर्यजनक' बताया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद और हाथ में एमी लेकर इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह आपके लिए है इंडिया। हम आपकी एमी को घर ला रहे हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: emmy awards vir das
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X