एमी अवार्ड्स 2022- जुंग जे को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, इन सितारों ने भी मारी बाजी!
दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो एमी इस वक्त काफी चर्चा में है और लोग इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। इस शो की बात करें तो एमी अवार्ड्स 2022 लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित किया गया था। एचबीओ ने कई जीत दर्ज की क्योंकि मैथ्यू मैकफैडेन, ज़ेंडाया और जेनिफर कूलिज ने बड़ी जीत हासिल की। ह्वांग डोंग-ह्युक ने डायस्टोपियन कोरियाई थ्रिलर, स्क्विड गेम के लिए निर्देशन एमी जीता।
जेसन सुदेकिस ने एप्पल के शो टेड लासो के लिए कॉमेडी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, और जीन स्मार्ट ने हैक्स के लिए अवॉर्ड जीता। सक्सेशन को सबसे ज्यादा 25 नॉमिनेशन टेड लास्सो को 20 नॉमिनेशन मिले

इस साल इवेंट को 'सैटरडे नाइट लाइव' स्टार केनान थॉम्पसन ने होस्ट किया है। एमी 2022 के अवॉर्ड्स की लिस्ट भी अब सामने आ चुकी है। जेंडाया को यूफोरिया के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और स्क्विड गेम के लिए ली जुंग जे को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस दौरान कई सितारों ने शिरकत की थी। सितारों की बात करें तो, यूफोरिया की एक्ट्रेस जेंडाया, 'सक्सेशन' के एक्टर जेरेमी स्ट्रॉन्ग, स्किवड गेम के एक्टर ली जुंग जे, एबट एलीमेंट्री की सपोर्टिंग एक्ट्रेस, एबट एलीमेंट्री की राइटर क्विंटा ब्रूनसन, एंड्रयू गारफील्ड और 'द व्हाइट लोटस' की स्टार एलेक्जेंड्रा डैडारियो नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











