एम्मा वाटसन ने दिया स्पेशल मैसेज..खास इंडिया के लिए
एम्मा वाटससन ने भारतीयों के लिए खासकर स्पेशल मैसेज दिया है और लोगों से ब्यूटी एंड बीस्ट देखने की अपील की है।
एम्मा वाटसन की ब्यूटी एंड बीस्ट जल्द ही भारत में रिलीज होने जा रही है और साथ ही फैन्स काफी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। एम्मा वाटसन को भी बखूबी पता है कि उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं।
[Review - वरुण धवन जीत लेंगे आपका दिल..बस देख ही आइए बद्रीनाथ की दुल्हनिया]
इस बार एम्मा वाटसन ने होली पर अपने भारतीय फैंस को होली की बधाई दी है। एक वीडियो में उन्होंने कहा है होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने भारतीय फैन्स को बधाई दी है।एम्मा वाटसन ने साथ ही लोगों से ब्यूटी एंड बीस्ट देखने की अपील की है।

सूत्रों के मुताबिक, हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा के लिए यह इंडिया में उनके फैंस से जुड़ने का एक नया तरीका था। एमा को पता है कि उनकी इंडिया में फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और वो उनसे क्नेकट होना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने अपने फैंस के साथ जुड़ने के लिए होली जैसे खास मौके को चुना और इसके लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











