Wedding Bells: बी टाउन से आई गुड न्यूज़, इस टॉप स्टार ने गर्लफ्रेंड से रचा ली शादी, नाम जान उड़े लोगों के तोते

Emiway Bantai and Swaalina Wedding: बॉलीवुड के मशहूर रैपर एमिवे बंटाई ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है और ये गुड न्यूज़ उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक्ट्रेस और सिंगर स्वालिना से शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कपल ने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एमीवे की दुल्हनिया काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और उनकी खूबसूरती से फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
बंटाई और स्वालिना ने अपने वेडिंग लुक को पर्पल फ्लोरल रखा। जिसमें दोनों का अंदाज एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर गया और वे ट्विनिंग कपल बनकर कमाल के लगे। रैपर अपनी दुल्हन से एकदम मैचिंग पर्पल शेरवानी में नजर आए। जिस पर रंग- बिरंगी फूलों वाली कढ़ाई हो रखी है, तो सीक्वन सितारों से भी इसमें शाइन ऐड हो रही है। जहां काला चश्मा लगाए बंटाई का अंदाज डैशिंग है।
स्वालिना का मूल नाम हलीना कुचे है, फिनलैंड से हैं। वह एक मॉडल हैं जिन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उन्होंने भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक मॉडल और अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया है, जिसमें कई पंजाबी और हिंदी संगीत वीडियो शामिल हैं। कुड़ी पर एमिवे के साथ उनका 2023 का सहयोग एक बड़ी सफलता थी। वह एक गायिका भी हैं।
पर एमिवे बंटाई हमेशा अपने धमाकेदार रैप सॉन्ग की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका गाना 'हिप हॉप' खूब मशहूर हुआ था और फिल्म 'गली बॉय' में भी उन्होंने अपनी रैपिंग स्किल्स दिखाई थी, उनके गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं। मालूम हो कि, एमिवे बंटाई का मूल नाम बिलाल शेख है। भारत के सबसे बेहतरीन रैपर्स में से एक रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications