अब दिल्ली में प्रवासी फिल्म महोत्सव

मारीशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ एक दिसम्बर को राजधानी में उन पुरस्कारों का अनावरण करेंगे जिसे महोत्सव के दौरान दिया जाएगा।
महोत्सव का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय द्विभाषी मासिक पत्रिका 'प्रवासी टुडे', इंडियन हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) और भारत में मारीशस के उच्चायोग के सहयोग से किया जा रहा है।
महोत्सव में 20 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें मानसून वेडिंग, न्यूयॉर्क, 99, द प्रसीडेंट इज कमिंग और इनर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान प्रमुख हैं। समारोह में यश चोपड़ा और सिप्पी प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई फिल्में भी दिखाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications