..................... Emergency Movie Postponed- Kangana Ranaut film will not be released today, post with a sad heart! - Hindi Filmibeat

Emergency Movie Postponed- नहीं रिलीज हो पाई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, दुखी मन से किया ये पोस्ट!

emergency kangana ranaut

Emergency Release Date Postponed- कंगना रनौत की इमरजेंसी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज होना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स को काटने की बात की थी जिसके बाद ये फिल्म रुक गई। अब इसको लेकर कंगना रनौत ने ऑफिशियल ऐलान किया है कि फिल्म पोस्टपोन हो गई है।

कंगना रनौत ने एक पोस्ट करके हुए लिखा, ''भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरी निर्देशित इमरजेंसी को स्थगित कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।''

क्या बोले लोग

इस पोस्ट को देखने के बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इमरजेंसी सिर्फ इंदिरा गांधी के समय तक ही सीमित नहीं थी।'' एक ने लिखा, ''यह अजीब बात है कि एक भाजपा सांसद को सेंसर बोर्ड से प्रमाणन नहीं मिल सकता है, जो केवल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।'' एक ने लिखा, ''यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक भाजपा सांसद को भी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म रिलीज करने के लिए प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है।'' एक ने लिखा, ''सरकार बीजेपी की, सिस्टम कांग्रेस का।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

कंगना ने पोस्ट किया था वीडियो

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने भारी मन से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होने ने बताया था कि किस तरह से उनको और सेंसर बोर्ड को धमकियां मिल रही हैँ। कंगना ने कहा था, कई सीन काटने के लिए कहा जा रहा है और उन सीन्स के बिना फिल्म में कुछ नहीं बचेगा। इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हुआ था।

Read more about: emergency kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X