Elvish Yadav की बढ़ीं मुश्किलें ED ने फाइल किया नया मुकदमा, KRK बोले-सिस्टम क्रैश हो गया है...

ED files a case against YouTuber Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। पिछली बार एल्विश यादव को सापों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं बेल पर बाहर आए एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। ईडी का लखनऊ जोनल ऑफिस जल्द ही एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। दरअसल 2 नवंबर को नोएडा में दर्ज मामले को आधार मानते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है।
ईडी ने दर्ज किया नया मुकदमा
रेव पार्टी में सांप के जहर को सप्लाई करने के आरोप में एल्विश यादव समेत अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ भी शामिल थे। जिसमें से राहुल के पास 20ml के करीब जहर भी बरामद हुआ था। वहीं अब ईडी ने इसी एफआईआर को आधार मानते हुए नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईडी का मानना है कि एल्विश यादव के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। जिसके बाद में अब जांच शुरू की जाएगी।
ED filed FIR against #ElvishYadav and he can be arrested soon. His system has crashed. 🤪😁
— KRK (@kamaalrkhan) May 5, 2024
केआरके बोले- उसका सिस्टम क्रैश हो गया है...
एल्विश यादव पिछले बार 6 दिनों तक जेल में रहे थे। वहीं जमानत पर बाहर आने के बाद यूट्यूबर का कहना था कि उन्हें बदनाम करने के लिए लोग उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं हाल ही में केआरके ने भी अपने एक्स एकाउंट पर एल्विश यादव को लेकर एक पोस्ट किया है इस पोस्ट में वह एल्विश यादव पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। केआरके लिखते हैं- ED ने #ElvishYadav के खिलाफ FIR दर्ज की है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। उसका सिस्टम क्रैश हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications