बेल मिलने के बाद मुंबई की सड़क पर हाथ जोड़े दिखे एल्विश यादव, लोग बोले- नाम में ही विश है तो...

elvish yadav

Elvish Yadav spotted in Mumbai after getting bail: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और जाने माने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) रेप पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने की वजह से पिछले कुछ दिनों से जेल में थे। वहीं अब बेल मिलने के बाद पहली बार वे मुंबई की सड़कों पर नजर आए। व्हाइट टी-शर्ट और जींस में उदास मन के साथ एल्विश यादव दिखाई दे रहे थे। वहीं पैपराजी के आते ही उन्होंने हाथ जोड़े और अपनी कार में बैठ गए। बता दें कि जमानत मिलने के बाद बीती रात एल्विश यादव सार्वजनिक रूप से पहली बार नजर आए हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर गए एल्विश
बता दें कि एल्विश यादव को जैसे ही जमानत मिली पहले तो वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। बप्पा के दर्शन करने के बाद वे अपने घर की ओर निकले। वहीं जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा एल्विश हाथ जोड़े नजर आए। इस दैरान एल्विश कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका यह वीजियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन कर दे रहे हैं। एक फैन एल्विश को सपोर्ट करते हुए लिखा है चिंता मत करो जल्दी सब ठीक हो जाएगा। तो वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब नाम मे ही विश है तो...

परिवार के साथ शेयर की तस्वीर
बता दें कि एल्विश यादव अपने घर पहुंच चुके हैं और घर जाते ही उन्होंने अपने परिवार के साथ एक फैमिली फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव जमीन पर बैठे हैं और उनके माता-पिता, भाई, दादी पूरी फैमिली इस तस्वीर में दिख रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एल्विश कैप्शन में लिखते हैं- माई बैकबोन। बता दें कि एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। एल्विश की मां का रोते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X