बड़े बुरे फंसे एल्विश यादव, इस कारण से नहीं मिली बेल, फिर कोर्ट से सीधा पहुंचे जेल

Elvish yadav snake venom case

Elvish Yadav बीते कुछ दिनों में अचानक हुई एल्विश यादव की गिरफ्तारी ने लोगों को हैरान करके रख दिया है और लगातार इस केस को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सांप के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एल्विश यादव की जमानत अर्जी पर लगातार तीसरे दिन भी सुनवाई नहीं हो पाई है। आज बुधवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल है। इसके बाद एल्विश यादव को वापस जेल में ले जाया गया है।

बीटा दो कोतवाली पुलिस के काम से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा का घेराव किया है। आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट के मामले में गलत तरीके से केस दर्ज किया है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की लोकेशन मौके पर मिली थी। उसने ही पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की थी।

मालूम हो कि एल्विश की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस की जांच तेज हो गई है। नोएडा पुलिस ने बुधवार को ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

बता दें कि 17 मार्च को एल्विश यादव को वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। यूट्यूबर को गिरफ्तार कर ग्रेटर नोएडा की जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर में पेश किया गया था।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X