370 की बिरयानी पर भड़के एल्विश यादव, सख्त शब्दों में लगाई प्रणित मोरे की क्लास
Elvish Yadav On Pranit More: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक स्टैंडअप कॉमेडी शो का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस वायरल वीडियो में एक लड़के द्वारा महिलाओं और कंसेंट को लेकर की गई टिप्पणी पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। अब इस पूरे मामले में 'बिग बॉस ओटीटी' विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की भी एंट्री हो गई है, जिन्होंने इस विवाद पर बेहद कड़ा और तीखा रिएक्शन दिया है।

एल्विश यादव का रिएक्शन
इस पूरे मामले पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए एल्विश यादव ने लिखा, "370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दी हैं। एक आदमी को लगा कंसेंट का भी एमआरपी होता है। और एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को लाफ्टर ट्रैक के पीछे छुपाया जा सकता है।" अपने अंदाज में तंज कसते हुए एल्विश ने आगे लिखा, "बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन यह पूरा विवाद लोगों के ईगो पर बना है" एल्विश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में गुरुग्राम के हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने मजाक में कहा कि लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाने के बाद उन्हें लगा कि इस खर्च की "वसूली" करनी चाहिए। शो में इस बात पर हंसी हुई, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रणित मोरे में मंगी माफी, हिमांशु सस्पेंड
कई यूजर्स ने इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। विवाद बढ़ने पर प्रणित मोरे को भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। मामले का असर हिमांशु की नौकरी पर भी पड़ा। सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आने के बाद उनकी कंपनी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। कंपनी के फाउंडर ने बयान जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की।


Click it and Unblock the Notifications