10 करोड़ या फिर मौत... एल्विश यादव के पापा के पास आए व्हाट्सऐप कॉल से बवाल
Elvish Yadav Father Death Threat: एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी शो या विवाद नहीं, बल्कि कथित जान से मारने की धमकी है। जानकारी के मुताबिक, 5 मई को उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। शुरुआत में एल्विश ने कॉल को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया।

लॉरेन बिश्नोई गैंग से जुड़ा मामला
मैसेज भेजने वाले ने खुद को "रणदीप मलिक" बताया और दावा किया कि वह लॉरेन बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। संदेश में एल्विश यादव से दो दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि रकम न देने पर उन्हें और उनके पिता को जान से मार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी तरह की धमकी उनके पिता को भी भेजी गई।
पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एल्विश यादव ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय नंबर की पड़ताल कर रही हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वाले का वास्तव में बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है, जबकि एल्विश यादव की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications