..................... Elvish yadav case big update 20 ml snake venom found for party this was going to happen that night in the party - Hindi Filmibeat

एल्विश केस के इस अप्डेट से खिचसी पांव तले जमीन, मिल गया 20 ml सांप का जहर... जानिए क्यो होने वाला था उस पार्टी

elvish yadav snake venom

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर बनने के बाद एल्विश यादव काफी विवादों में फंसे दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले उनपर रेव पार्टी को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन अब जो पता चला है कि उससे इतना तय है कि एल्विश की मुसीबतें कम नहीं होने वाली हैं।

एल्विश यादव केस में बड़ा अपडेट आया है। कांड के मुख्य आरोपी राहुल और उसके साथियों के पास से 20 ml सांप का जहर बरामद हुआ है। जिसे जयपुर की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। ये कथित ज़हर 3 नवंबर को पांच सपेरों की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुआ था जिसे पार्टी में सप्लाई करने के लिए मंगवाया गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बता दें कि ये कथित जहर 3 नवंबर को पांच सपेरों की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुआ था, जिसे पार्टी में सप्लाई करने के लिए मंगवाया गया था। वहीं पुलिस को जानकारी मिली है की इस सांप के जहर में केमिकल का इस्तमाल कर, ड्रग्स के तौर पर इस्तमाल किया जाता है। ये वही वीडियो है जिसे दिखाकर एल्विश से पूछताछ की गई थी।

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए 3 नवंबर को वन्यजीव कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार पार्टी के आयोजन स्थल 'बैंक्वेट हॉल' से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे जबकि सांप का 20 मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी जब्त किया गया था।

मामले के उठते ही एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर कर अपना स्टेटमेंट जारी किया था और यूपी पुलिस के सहयोग की बात कही थी। इसके साथ ही खुद पर लगे सभी आरोपो को गलत बताया था।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X