वैष्णो देवी में पिटने की खबर पर बिगड़े एल्विश यादव के बोल- 'मेरे पे हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे...'

Elvish Yadav Reaction On Vaishno Devi Viral Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव इन दिनों अपने वैष्णो देवी ट्रिप को लेकर छाए हुए हैं। वीडियो को लेकर खबर फैली की वैष्णो देवी में एल्विश यादव और उनके दोस्त की पिटाई हुई है। इसी को लेकर एल्विश यादव ने रिएक्शन दिया है। एल्विश का ये तीखा रिएक्शन देखकर लोगों की सिट्टी पिट्टी गुल हो सकती है।
वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें एल्विश और उनके दोस्त राघव शर्मा पर कथित तौर पर जम्मू में भीड़ द्वारा हमला होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एल्विश भागते हुए भी नजर आए। ये वीडियो देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। ऐसे में अब एल्विश ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इसे 'फेक' बताया है।
Jab Tak Aise News Wale Zinda Hai Fake Narrative Chalte Rahenge. महरे पे हाथ ठान आले जिस दिन पैदा होगे कलयुग का अंत आ लेगा। CHEERS https://t.co/V6OCHS7HzU
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) December 22, 2023
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'जब तक ऐसी खबरें वाले जिंदा हैं, फेक नैरेटिव चलते रहेंगे। मेरे पे हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे, कलयुग का अंत आ लेगा। चीयर्स।'
As per reports #RaghavSharma was almost beaten and #ElvishYadav ran away as this person wanted to take pictures and interview #Elvish which he denied, so he got angry on them. Later He got what he wanted. pic.twitter.com/UoEBVCpfBH
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 22, 2023
बता दें कि शख्स ने राघव का कॉलर पकड़ लिया था और उनके बीच तू-तू मैं-मैं तक हो गई। यह सब देख एल्विश तुरंत वहां से निकल गए थे। बाद में राघव भी भीड़ से निकलकर वहां से चले गए थे। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हुईं, लोग हैरान हो गए। हालांकि एल्विश ने अरनी प्रतिक्रिया से हर किसी का मुंह बंद कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications