28 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस के पीछे पड़ा प्रियंका चोपड़ा का 55 साल का एक्स, वायरल हो गया ऐसा वीडियो

Elnaaz Norouzi

Elnaaz Norouzi and Gerard Butler: बॉलीवुड में दिल जुड़ने और टूटने आम बात है। कई बार स्टार्स के बीच शूटिंग सेट पर आंखे दो चार हो जाती है तो कभी पार्टियों में दिलों का सौदा हो जाता है। कुछ ऐसी ही एक नई गॉसिप फिल्मी गलियारे से फिर से सामने आ रही है। इस बार चर्चाओं में हैं प्रियंका चोपड़ा पर दिल जान निसार करने वाले स्कॉटिश स्टार जेरार्ड बटलर और बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नरौजी।

जेरार्ड बटलर और एलनाज का वीडियो

जेरार्ड बटलर और एलनाज नरौजी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही दोनों के बीच बॉन्डिंग भी दोस्ती से नेक्स्ट लेवल वाली दिखाई दे रही है। वीडियो में जेरार्ड बटलर और एलनाज नरौजी किसी चीज की सवारी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है वीडियो के पीछे का सच

इस दौरान एलनाज आगे हैं और जेरार्ड उनके पीछे उन्हें टीज करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एलनाज की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हुए शूटिंग कर रहे हैं या फिर एक दूसरे के साथ प्राइवेट वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के दीवाने जेरार्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेरार्ड बटलर खुद जाहिर कर चुके हैं कि वो प्रियंका चोपड़ा के दीवाने थे। जेरार्ड बटलर और प्रियंका चोपड़ा में कभी बहुत अच्छी दोस्ती होती थी। कहा जाता है कि जेरार्ड प्रियंका को बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे।

प्रियंका चोपड़ा का किया था प्रपोज

इसके लिए उन्होंने प्रियंका को हर आधे घंटे में शादी के लिए प्रपोज करते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी उनके प्यार को हां नहीं कहा और उन्हें सिर्फ अपना अच्छा दोस्त माना। वहीं जब साल 2009 में जेरार्ड इंडिया आए तो प्रियंका ने उनके लिए एक शानदार पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में जेरार्ड ने बेझिझक अपने दिल की बात प्रियंका से कही थी। लेकिन बात नहीं बन पाई।

जेरार्ड बटलर की फिल्में

बता दें कि जेरार्ड बटलर हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें 'द फैंटम ऑफ द ओपरा', 'द बाउंटी हंटर', 'पीएस आई लव यू' और 'गॉड ऑफ इजेप्ट' शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X