अली खामेनेई की मौत पर खुशी से झूमीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोली- यह वही पल है जिसका इंतज़ार कई सालों से था
Elnaaz Norouzi celebrates Ali Khamenei's Death: भारतीय सिनेमा में काम कर रहीं ईरानी अभिनेत्री एलनाज़ नोरोज़ी ने इरान के नेता खामेनेई की मौत की खबर पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर साझा करते हुए लिखा कि यह वही पल है जिसका इंतज़ार कई सालों से था। उन्होंने इसे बड़ी खबर बताया और खुशी जाहिर की।

इसके बाद एलनाज़ ने ईरान में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर भी कई पोस्ट शेयर किए। कुछ वीडियो में उन्होंने ईरान में बदलाव की बात की और एक वीडियो में जश्न मनाते हुए भी नजर आईं।
कौन हैं एलनाज़ नोरोज़ी?
तेहरान में जन्मी एलनाज़ बचपन में जर्मनी चली गई थीं। वहीं से उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की। भारत में उन्हें वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स से खास पहचान मिली। इसके अलावा वह अभय और मेड इन हेवन जैसी सीरीज़ में भी नजर आ चुकी हैं।
फिल्मों की बात करें तो वह जुग जुग जियो में दिखाई दीं। 2023 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कांधार में भी काम किया। फिलहाल वह टीवी शो Wheel of Fortune में को होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं।
ईरान की चेतावनी
खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और लंबे समय तक सत्ता में रहे। उनकी मौत की पुष्टि के बाद ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की बात कही है। खबरों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान ने साफ कहा है कि वह इस हमले का बदला लेगा।
इस पूरी घटना के बाद मध्य-पूर्व में हालात और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











