अगर ईरान गई तो वो मुझे मार देंगे...खामेनेई की मौत की खुशी मनाने पर एलनाज नौरोजी को सताया डर

सैक्रैड गेम्स, तेहराइन, रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड जैसी कई सीरीज में धमाकेदार काम करने वाली एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में हैं। दरअसल एलनाज नौरोजी को अपनी जान जाने का डर सता रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर उन्हें ईरान भेजा गया तो वहां उन्हें मार दिया जाएगा। आखिर एक्ट्रेस को ऐसा डर क्यों सता रहा है चलिए जानते हैं।

Elnaaz norouzi

यह तो आपको पता ही होगा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मारे जाने के बाद लोग दुख जता रहे हैं। तमाम सितारों तक को खामेनेई के जाने का गम है, लेकिन वहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने बिल्कुल इसका उलट किया। एलनाज नौरोजी ने खामेनेई के मारे जाने की खुशी जताई है और इसी खुशी में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'जिस खबर का 47 सालों से इंतजार किया जा रहा था वो अब जाकर ईरानियों को मिली है।'

आपको बता दें कि जब एलनाज नौरोजी 8 साल की थीं तब वह ईरान के तेहरान में रहती थीं फिर वह परिवार के साथ जर्मनी आ गईं। उन्हें काफी समय तक रिफ्यूजी कैंप में रहना पड़ा, लेकिन बाद में फिर वह भारत आ गईं और यहीं बस गईं, लेकिन उनके परिवार के कुछ लोग और खास रिश्तेदार अभी भी ईरान में ही रहते हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में एलनाज नौरोजी को ईरान जाने की इजाजत नहीं थी।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह मौजूदा शासन के सख्त खिलाफ हैं और जब तक वह शासन कर रहे हैं उन्हें ईरान जाने की परमिशन नहीं है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शाह मोहम्मद रजा पहलवी के समय में ईरान के अमेरिका से संबंध अच्छे थे। यह सिर्फ एक इस्लामी गणराज्य है। जो लगातार यह कहता है कि इजरायल को नक्शे से मिटाना है। एक महीने पहले इस शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कई ईरानियों को मरवा दिया गया था।

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मैं तो ईरान में कदम नहीं रख सकती, अगर मैंने कदम रखा भी तो वह मुझे मार डालेंगे। 2022 के आंदोलन में जो हुआ उसमें 22 साल की ईरानी कुर्द महिला अमिनी की हत्या कर दी गई थी। हिजाब ना पहनने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी वहीं विरोध करने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता था। अगर किसी ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उसे जेल में डाल दिया जाता था।

More from Filmibeat

Read more about: elnaaz norouzi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X