ओ तेरी.. साले सलमान के कहने पर अतुल ने बनाया एली को आयटम गर्ल

बिग बॉस 7 की प्रतियोगी एली अवराम के प्रति सलमान खान के साफ्ट कार्नर की भनक तो लोगों को पहले से ही थी लेकिन उन्हें फिल्मों में हिरोईन बनाने का वादा करने वाले सलमान खान इतनी जल्दी अपना वादा पूरा कर देंगे यह किसी को यकीन नहीं था लेकिन सलमान ने अपना वादा पूरा कर ही दिया।

खबर है कि सलमान के बहनोई फिल्मकार अतुल अग्निहोत्री "ओ तेरी... नामक एक फिल्म बना रहे है जिसमें एली एक तड़कता-भड़कता आयटम नंबर करेंगी। इस फिल्म में पुल्कितसम्राट, सारा जियान डायस की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे है जो उनकी पहली फिल्म है। लेकिन एली को ब्रेक अतुल ने अपने सुपरस्टार साले सलमान खान के ही कहने पर दिया है।

गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 7 से चर्चा में आयी विदेशी मॉडल एली अवराम को सलमान ने भरे शो में सबके सामने दूसरी कैटरीना कैफ कहकर संबोधित किया था लेकिन शो के बाद भी सलमान खान ने खुले आम स्वीकारा कि एली उनके दिमाग में है इसलिए वह समय आने पर उसे अपनी फिल्म में जरूर मौका देंगे।

सलमान खान को एली की बहुत सारी चीजें कैटरीना कैफ से ही मिलती है। इसलिए फिल्मी पंडितों का मानना है कि सलमान खान, एली को हिरोईन बनाकर ही छोड़ेंगे।

कैटरीना का भी फिल्मी करियर संवारने वाले सलमान खान ही हैं लेकिन कैटरीना शायद इस चीज को भूल चुकी हैं। देखते हैं कि सलमान के कहने पर आयटम नंबर बनकर एली बॉलीवुड कैनवस पर कौन सा रंग बिखेरती हैं।मालूम हो कि एली अवराम मिक्की वाइरस नाम की फिल्म बतौर अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके हीरो मनीष पॉल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X