टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन की 'गणपत' में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, सामने आई ये जानकारी!

टाइगर श्रॉफ की गणपत एक बड़ी फिल्म है जिसमें उनके अपोसिट कृति सेनन नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म से नया अपडेट सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फिल्म की टीम में एली अवराम भी जुड़ने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि गणपत की कास्ट में एली का नाम भी शामिल हो गए हैं।

एली अवराम का गणपत में क्या रोल होगा, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि गणपत के लिए लंदन में एली अवराम शूट करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह काफी उत्साहित भी हैं। इस फिल्म के अलावा एली के पास फिलहाल बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें लेकर वह खासा बिजी चल रही हैं।

 Elli AvrRam

अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय में भी एली अवराम नजर आएंगी। इससे पहले एली अवराम आमिर खान के साथ हर फन मौला में नजर आईं जो कि हिट साबित हुई।

गणपत फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। कृति भी इस बार बाइक चलाती और एक्शन करती दिखने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

टाइगर और कृति सेनन ने बॉलीवुड में साथ ही में कदम रखा था। पहली फिल्म दोनों की हीरोपंती थी और एक बार फिर गणपत के जरिए साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट भी रिलीज हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X