एली अवराम ने हार्दिक पांड्या से अपने रिश्ते की खोली सच्चाई, पढ़िए
हार्दिक पांड्या और विदेशी मॉडल एली अवराम की खबरों ने आजकल तूल पकड़ हुआ है। लोग दोनो के रिश्तों को लेकर बाते कर रहे है। आए दिन आती खबरों से इन दोनो का नाम जोड़ा जाता है और इनके रिश्ते की बात की जाती है। इस बार इसी बात को लेकर लोगो के सामने एली अवराम ने खुलकर बातचीत की है।
उन्होने कहा है कि एक शादी के दौरान साथ में हमारी फोटो निकाली गई थी जिसके बाद इन बातों को हवा मिली है। आपको बता दें कि एली ने कहा कि लोग अब मुझे जानते है औऱ हर फेमस इंसान के बारे में लोग बाते करते है जिससे मुझे कोई दिक्कत नही है। लोगो के अपने दिमाग और कोई क्या सोचता है इसके बारे मे आप क्या कर सकते हो।

आपक बता दें कि एली अवराम हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या की शादी मे आई थी जिसमें उन्होने हार्दिक के साथ फोटोड खिंचवाई थी जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और लोगो इनके रिलेशनशिप के बारे में बाते करने लगे थे।
इसके बारे में आगे पूछे जाने पर एली अवराम ने कहा है कि काफी समय से उनके बारे में उल्टा सीधा लिखा जा रहा है तब भी वो कुछ नहीं बोली थी और अब भी कुछ नहीं बोलेंगी। आगे बोलते हुए कहा कि अगर में हार्दिक के बारे में इस बात संबंधित किसी भी तरह की बात बोलूंगी या सफाई दूंगी तो मेरी बात को लोग झूंठ ही मानेगे इससे अच्छा है कि मैं चुप रहूं और लोगों की बातें सुनू।
एली अवराम ने इसके आगे बात करते हुए कहा था कि वो अपने परिवार से हर विषय में बात करती है और हर बात अपने परिवार से साझा करती है। इसलिए उन्होने इसके विषय में अपने पापा से भी बात की थी।
एली ने बताया की उनके पिता उनके काफी क्लोज है और उन्होने इस बात के लिए बोला है कि ऐसी बातें तो होती ही रहती है और तुमको इन बातों में परेशान होने की जरूरत नही है आपको इन बातों को सुनकर टालना है।
हालांकि अभी एली के इस बयान के बारे में हार्दिक पांड्या से कुछ भी नहीं पूछा गया है और देखने वाली बात तो ये होगी कि इस विषय में बात करने पर हार्दिक का क्या रिएक्शन होगा। हालांकि दोनो के बीच क्या रिश्ता है ये तो किसी को भी पूरी तरह से नहीं पता है पर आने वाले समय सब कुछ साफ जरूर हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
