अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी एली एवराम
एली एवराम अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'क्रैक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं।
एक्ट्रेस एली एवराम ने बॉलीवुड में अभी तक दो फिल्में की है। एक मनीष पॉल के साथ मिकी वायरस और कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एलि को अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिलने वाला है। जी हां..खबरों की मानें एलि अवराम अक्षय कुमार की फिल्म 'क्रैक' में दिखाई दे सकती हैं।

इस खबर की जानकारी खुद एली एवराम ने ही दी है। एली ने बताया कि नीरज पांडे वाकई में एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और जब इस फिल्म के लिए मुझे अप्रोच किया गया तो मैं मना नहीं कर सकी।
LIVE: स्टार स्क्रीन अवार्ड्स - शाहरूख सलमान होस्ट और शिवाय को पहला अवार्ड
एली ने कहा कि ये अवसर देने के लिए मैं नीरज पांडे का शुक्रिया करती हूं। हालांकि अक्षय कुमार के साथ मैं दो एड में काम कर चुकी हूं लेकिन फिल्म में काम करने का तो अपना अलग ही मज़ा है।


Click it and Unblock the Notifications