Bhumi Pednekar: चमकते ब्लाउज में कहर ढाती दिखी भूमि पेडनेकर, लोग बोले- 'जवानी तेरी बिजली की तार है'!

Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar: दम लगा के हईशा फिल्म में संध्या के किरदार से फेमस हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आजकल अपने हॉट लुक की वजह से खूब चर्चा में हैं। एक समय था जब उनके वजन की वजह से वे खुब ट्रोल होती थीं। लेकिन अपना वजन कम कर भूमि पेडनेकर ने सबकी बोलती बंद कर दी।

अब भूमि पर अपने हॉट लुक से खूब जलवे बिखेर रही हैं और अक्सर अपने अनोखे फैशन के कारण चर्चा में भी रहती हैं। हाल ही में भूमि ने सिल्वर साड़ी में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस साड़ी में सबसे आकर्षक उनका चमकता ब्लाउज है। दरअसल, उनके ब्लाउज पर लाइनिंग या यह कहें बिजली कड़कती साफ दिख रही है। इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर बहुत खूबसूरत लग रही है लेकिन फैंस उनके चमकते ब्लाउड पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, जवानी तेरी बिजली की तार है। वहीं एक फैन ने उनकी तारीफ डेजर्ट से करते हुए लिखा, आप बिल्कुल काजू कतली लग रही है। वहीं कुछ फैंस उनके होंठों को लेकर बात करते नजर आए। एक ने कहा कि आपने होंठों पर इतने फिलर्स क्यों करवाए? आपका लुक अब अननेचुरल लग रहा है। वहीं एक ने लिखा, आपके ऊपर वाले होंठ को क्या हो गया है। इसके अलावा कुछ फैंस भूमि के इस लुक की तारीफ करते दिखे। कोई उन्हें स्टनिंग, ब्यूटीफुल और गॉर्जियस लिखता नजर आया तो कोई उन्हें दिल के इमोजी भेजता नजर आया। कई वेरीफाइड अकाउंट के यूजर्स ने भी Bhumi Pednekar के इस लुक को खूब पसंद किया।

आपको बता दें, भूमि पेडनेकर एले इंडिया के अवार्ड फंक्शन एले सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2003 के लिए तैयार हुई थीं और इसी इवेंट में शिरकत करने के दौरान उन्होंने ये लुक अपनाया था। इन फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए भूमि पेडनेकर ने कैप्शन दिया, सस्टेनेबल और फैशनेबल 😉 #ellesustainabilitywards2023

भूमि ने बताया कि उनकी ये साड़ी कस्टमाइज्ड है जो @bloni.atelier द्वारा बनाई गई है। ये एक मेश साड़ी है जो रीसाइकल की गई धातु से बनी है और इसे पिघलाकर फिर से बनाया जा सकता है। उन्होंने ये भी लिखा कि फैशन का प्रजेंट और फ्यूचर greener practices की ओर बदल रहा है, क्योंकि यह समय की मांग है। भूमि को ये स्टाइल इनकी स्टाइलिस्ट चांदनी वाबी ने दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X