हाथी पगलाया, बच गए ऐश-अभि
मणिरत्नम की फिल्म रावण के साथ कई सारी दुखद घटनाएं जुड़ती जा रहीं है। पहले शुटिंग के बीच मणिरत्नम को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी वजह से फिल्म की शुटिंग रोकनी पड़ी। अब नई खबर है कि शुटिंग के लिए बुलाया गया एक हाथी पागल हो गया जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। शुक्र है कि उस वक्त ओबी वैन में होने की वजह से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बच गए।
घटना कुछ इस प्रकार हुई। केरल के त्रिचूर में रावण फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसी शूट में एक हाथी का सीन फिल्माया जाना था। हाथी को जब लाया गया तो पब्लिक में से किसी ने हाथी को छेड़ दिया जिससे हाथी बेकाबू हो गया और वह इधर-उधर भागने लगा। हाथी को महावत भी काबू में नहीं ला पाया। हाथी ने महावत को जान से मार दिया।
बताया जा रहा है कि महावत ने हाथी को कुछ खाने को नहीं दिया था और जब वह भूखे पेट शूटिंग के लिए आया तो पब्लिक में से उसे किसी ने छेड़ दिया था। इसे वह भड़क गया और हाहा कार मचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications











