66 साल की उम्र में भी दादी के लटके-झटके ना हो रहे कम, अपने मूव्स से दे दी Sonakshi Sinha को कड़ी टक्कर

Dancing Dadi

Dancing Dadi Video: 'डांसिंग दादी' एक और डांसिंग वीडियो के साथ वापस आ गई हैं, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गानों में से एक पर थिरकती नजर आ रही हैं। रवि बाला शर्मा के रूप में पहचानी जाने वाली बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर डांस रील अपलोड करने के लिए जानी जाती हैं। अपने एक हालिया वीडियो में वह 'साड़ी के फॉल सा' गाने पर परफॉर्म करती नजर आईं।

वीडियो में बुजुर्ग महिला बॉलीवुड बीट का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने गाने पर थिरकते हुए कुछ क्लासिक डांस स्टेप्स दिखाए। उन्होंने इस गाने के बोलों को लिप-सिंक करते हुए डांस किया। डांस रील के दौरान उनकी ऊर्जा चरम पर थी।

शर्मा ने इस रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लोगों को "हैप्पी संडे" लिखा। वीडियो पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है। इसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में 'दिल' और 'आग' वाले इमोजी की भरमार थी, जिन्हें नेटिजन्स ने शर्मा के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए शेयर किया।

यह डांस नंबर 2013 में रिलीज हुई शाहिद कपूर-सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर...राजकुमार' का एक गाना है। इसे अंतरा मित्रा और नक्श अजीज की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। शाहिद कपूर-सोनाक्षी सिन्हा के जोशिले डांस मूव्स को कथित तौर पर बेहतरीन कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है।\

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X