ऑटो रिक्शा में रागिनी का एमएमएस!

By Bbc

ऑटो रिक्शा में रागिनी का एमएमएस !
फ़िल्म निर्मात्री एकता कपूर ने अपनी फ़िल्म रागिनी एमएमएस के प्रचार के लिए एक अनोखा तरीका निकाला. उन्होंने मुंबई में पाँच हज़ार ऑटो वालों से अनुबंध किया और उनके ऑटो में फ़िल्म की प्रचार सामग्री लिखवाई.

मसलन कुछ ऑटो में उन्होंने लिखवाया 'इसी ऑटो में रॉगिनी बैठी थी', कुछ में लिखवाया 'रॉगिनी का एमएमएस देखा क्या!' वगैरह. मुंबई में अपनी फ़िल्म के बारे में बात करते हुए एकता ने बताया, "मेरी फ़िल्म छोटी है, उसका बजट बहुत कम है. हम प्रचार में ज़्यादा खर्च नहीं कर सकते थे. इसलिए हमने ये तरीका निकाला."

एकता कपूर के मुताबिक़ ज़माना इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि लोगों को अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते वक़्त भी कुछ ना कुछ तो नया सोचना ही पड़ेगा. 'रागिनी एमएमएस' की निर्माता एकता कपूर ने फ़िल्म के प्रचार के लिए ऑटो का सहारा लिया. फ़िल्म प्रमोशन के मामले में एकता आमिर ख़ान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.

वो कहती हैं, "आमिर ने हमें एक बात तो सिखा दी है कि प्रमोशन और पैशन या जुनून पैसों से नहीं ख़रीदे जाते. हमारे पास सारे नए कलाकार हैं. इसलिए मैं भी फ़िल्म के प्रमोशन में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हूं." वैसे रागिनी एमएमएस रिलीज़ से पहले विवाद में भी फंसी. दिल्ली की रहने वाली दीपिका नाम की एक लड़की ने दावा किया था कि फ़िल्म उनकी निजी ज़िंदगी पर आधारित है.

दीपिका ने मांग की थी रिलीज़ से पहले उन्हें फ़िल्म दिखाई जानी चाहिए और ऐसा ना करने पर वो फ़िल्म के निर्माताओं के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगीं. हालांकि मीडिया में ऐसी भी ख़बरें आईं कि ये ख़ुद एकता का ही पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है. फ़िल्म 13 मई को रिलीज़ हो रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X