इस हरकत की वजह से मुंह दिखाने लायक नहीं रहीं Ektaa Kapoor, बोलीं मुझे फिर से छिपना पड़ सकता है वर्ना लोग...

Ektaa Kapoor On Love Sex Dhokha 2: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी तारीफ बटोर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और बॉक्स ऑफिस पर अपना सपना जारी रखा। अब इसी प्रोडक्शन हाउस की एक और फिल्म आ रही है- 'लव सेक्स और धोखा 2'।
एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज को लेकर काफी डरी हुई हैं और उनका कहना है कि उन्हें मुंह छिपाना पड़ सकता है। वैरायटी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, एकता कपूर ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' की रिलीज के बाद मिली नफरत को याद किया और कहा कि 'एलएसडी2' के रिलीज के बाद उन्हें फिर से छिपना पड़ेगा।
एकता ने कहा, "इसने (थैंक यू फॉर कमिंग) मेरे दिल में एक बहुत ही अजीब दर्द छोड़ दिया है क्योंकि जिस तरह से वह फिल्म थी और भारत में उसे जिस तरह का स्वागत मिला, विदेशों में उसे जो स्वागत मिला। पता नहीं क्या हुआ।" उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को काफी ज्यादा नफरत देखने को मिली। हमारी सोशल मीडिया वॉल्स पर बहुत सारी नफरत भरी बातें लिखी गई थीं। हमने इस फिल्म के जरिए फीमेल सेक्शुआलिटी के मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी। तब हमें इतना कुछ सुनने को मिला था तो जब LSD 2 आएगी तो क्या होगा? मुझे लगता है मुझे फिर से छिपना पड़ेगा।"
हाल ही में, लव सेक्स और धोखा 2 के टीजर ने लोगों को हैरान कर दिया। मेकर्स ने वीडियो जारी करने से पहले एक डिस्क्लेमर जारी किया, जिसमें लिखा था, "एलएसडी बनाना और सच्चाई नहीं दिखाना संभव नहीं है। इसलिए, एलएसडी 2 बनाते समय, हम उसी सच को दिखाया है, जो इन दिनों हमारे आस-पास हो रहा है। ऐसा ही हमने एलएसडी 1 में किया था, हम उसी सच को दिखा रहे हैं जो हमारे चारों ओर है, लेकिन, इन दिनों, सच पर विश्वास करने के बजाय, फैशन चल रहा है सच्चाई को नज़रअंदाज़ करने का इसलिए, अगर आप इसी फैशन को फॉलो करते हैं, तो मैं आपको एक डिस्क्लेमर देता हूं कि आपको एलएसडी 2 का टीज़र या ट्रेलर नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह वही चीज़ दिखाता है जो इन दिनों हमारे चारों ओर हो रही है।"
आपको बता दें, एलएसडी 2 साल 2010 में आई 'लव, सेक्स और धोखा' का सीक्वल है, जो दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित और एकता की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह फेमस राजकुमार राव की पहली फिल्म भी है। अब, सीक्वल में, एक ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित को पहली लीड के रूप में और अभिनव सिंह को दूसरी लीड के रूप में पेश किया गया है। इसमें मौनी रॉय, उर्फी जावेद, तुषार और अनु मलिक भी कैमियो में हैं, यह 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications