एकता ने 'रागिनी एमएमएस' का पोस्टर बदलवाया

Ekta Kapoor
टीवी की महारानी एकता कपूर हमेशा कुछ ना कुछ करती ही रहती हैं, पिछली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा को लेकर बहुत विवाद हुआ था। उसके बावजूद फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों को वह बेहद पसंद भी आयी। अब एकता इन दिनों रागिनी एमएमएस को लेकर चर्चा में हैं।

एकता ने इस बार सेंसर बोर्ड से बचने का रास्ता पहले ही साफ कर लिया है। दरअसल, बालाजी ने पहले रागिनी एमएमएस के पोस्टर में लीड एक्ट्रेस को न्यूड दिखाया था। लेकिन जब एकता ने यह तसवीर देखी तो उसे फौरन बदलवा दिया। यह कह कर कि यह सही नहीं होगा। और उसे तुरंत दोबारा बनवाने को भेज दिया।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि रागिनी एमएमएस फिल्म एकता के दिल के बेहद करीब है और वह इस फिल्म को हिट कराने के लिए हर तरह से मेहनत कर रही है। खबर है कि वह अपने सीरियलों के माध्यम से भी कई तरह से प्रोमोशनल फंडे अपनानेवाली हैं। एकता इस फिल्म को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं चाहती हैं।

एकता जानती हैं कि सेंसर बोर्ड कोई न कोई बखेरा खड़ा करके इस फिल्म की रिलीज को टालने की कोशिश करेगा। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इस पर पहले से सोच विचार लिया जाये और लोगों के सामने कुछ भी सही तरीके से परोसा जाये।

वैसे एकता कपूर अपने दबंग स्टाइल में जिंदगी जीने की वजह से हमेशा चचर्े में रही है। ऐसे में अगर उन्हें इस तरह से डरे सहमे देखने का मौका मिले तो जाहिर है। सभी के सभी दंग तो रह ही जायेंगो। गौरतलब है कि अब इस फोटो में लड़की ने टयूब पहन लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X