एकता कर रहीं हैं इफ्तार पार्टी की प्लानिंग
फिल्म और धारावाहिक निर्मात्री एकता कपूर मंगलवार को भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित कर रही हैं। एकता ने फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' का प्रोमो जारी करते हुए कहा, "इफ्तार पार्टी की बात सच है।
किसी किसी दिन मैं भी रोजा रखती हूं। हमारी इफ्तार पार्टी छह अगस्त को है। यह रमजान का 27वां रोजा है और हम बहुत बड़ी पार्टी रख रहे हैं। मैं 12 सालों से ऐसा करती आ रही हूं।"
उन्होंने कहा, "हमने पूरे बॉलीवुड को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है और हम चाहते हैं कि हर कोई मंगलवार को हमारे साथ इफ्तार में शामिल हो।"
एकता की आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' 2010 में आई उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का अगला संस्करण है। नई फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, शोएब, इमरान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
