लॉकडाउन में एकता कौल-सुमित व्यास बने माता-पिता, बेटे के नाम के साथ शेयर की Good NEWS!
एकता कौल और सुमित व्यास के लिए ये लॉकडाउन बड़ी खबर लेकर आया है। जी हां, दोनों माता-पिता बन गए हैं। उनके यहां बेटे का जन्म हुआ है। सुमीत व्यास वे इसकी खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सुमित व्यास ने पोस्ट के साथ लिखा है कि लड़का हुआ है, जिसे वेद कहकर बुलाया जाएगा।
मम्मी और डैडी हर सेकेंड बच्चे को सहला रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2018 सितंबर में दोनों ने शादी की। एकता कौल ने एक अखबार से बातचीत में कहा था कि सुमीत और मैं काफी खुश हैं। और एक्साइटेड हैं। हमने पहले से लड़का और लड़की तक के नाम सोच लिया है। कोरोना के कारण हम थोड़ी सावधानी ले रहे हैं।

उन्होंने बताया था कि वह दोनों कहीं बाहर भी नहीं जा रहे हैं और किसी को आने भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में पूरे घर को दोनों ने मिलकर संभाला है। सुमीत ने कोरोना के दौरान अपने घर के आने वाले नए मेहमान को लेकर कहा था कि मैं खुश हूं पर घबरा भी रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बेबी के आने से पहले सब ठीक हो जाए।
हालांकि अभी तक दोनों कपल ने अपने बेटे की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। बीते दिन एकता ने अपनी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां पर एकता और सुमील रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए थे। एकता ने बताया कि वह अपनी प्रेग्नेंसी फेज का मजा उठा रही हैं। सुमित ने उनका काफी ध्यान रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











