2020 में एकता कपूर बनाएंगी एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में- जानिए डिटेल्स

वर्ष 2019 अपने नाम करने के बाद, कंटेंट क्वीन एकता कपूर अब 2020 में विभिन्न रिलीज के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है। निर्माता इस साल सान्या मल्होत्रा अभिनीत "पगलेट" और दिशा पटानी अभिनीत "के टीना" के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देंगी। एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन में 100 से अधिक महिला किरदार पेश करने में मदद की है। उनकी सबसे बड़ी हिट में महिलाएं ही मुख्य हीरो थी जो यही दर्शाता है कि एक महिला कठिनाइयों को कैसे जीत सकती है जहां निर्माता खुद एक महिला है और एकता सही मायनों में एक इन्नोवेटर है।

यही नहीं, एकता की 2019 रिलीज़ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' हर लिहाज से शानदार बॉक्स ऑफिस नंबर के साथ ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है।

ekta kapoor, एकता कपूर

वही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका शो 'द वर्डिक्ट - स्टेट वर्सेस नानावती' और फितरत खूब सुर्खियां बटोर रहा है और टेलीविजन पर एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी की' भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो है।

एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए हैं और यह उनके लिए गर्व एवं जश्न का क्षण था क्योंकि ऑल्ट बालाजी जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, उसके 20 मिलियन पेड सब्सक्राइबर हो गए है। इंडस्ट्री को दिए गए सभी शानदार वर्षों के बाद, एकता ने अपनी सभी "के" सीरीज़ धारावाहिक के साथ एक मजबूत मुकाम हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X