एकता कपूर मुझसे अच्छी सिल्क स्मिता साबित होतीं: विद्या बालन

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि 'डर्टी पिक्चर' की सिल्क का रोल उनके अलावा और कौन कर सकता था तो उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी तो इस विषय में सोचा ही नहीं लेकिन अगर उनकी जगह यह रोल कोई और कर सकता था वो फिल्म की निर्माता एकता कपूर हो सकती है, क्योंकि उन्हें सिल्क स्मिता का करेक्टर हद से ज्यादा पसंद है, इसलिए उन्होंने यह फिल्म बनायी है। विद्या बालन ने यह विचार इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में व्यक्त किये।
फिल्म के हीरो नासिरूद्दीन साहब की तारीफ करते हुए विद्या बालन ने कहा कि उन्होंने उनकी तरह इतना उम्दा एक्टर नहीं देखा, जो अपने चरित्र में इस कदर डूब जाता है कि आप समझ ही नहीं पाते कि वो एक्टिंग कर रहे हैं या फिर सही में कोई बात कह रहे हैं। अपने बोल्ड चरित्र को पूरी तरह से सही बताते हुए विद्या बालन ने कहा कि सब कुछ उनके फिल्म के चरित्र की मांग थी जिसके लिए उन्होंने अपना हॉट अंदाज दिखाया है।
अगर आप सच्चे कलाकार है तो आपको कहानी की डिमांड के मुताबिक वो रोल करना होता है। अब पर्दे पर मैं एक अस्सी की दशक की हॉट डासिंग स्टार का रोल निभा रही थी, जो कि मैं साड़ी पहनकर तो नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने जो भी किया है वो फिल्म की डिमांड के आधार पर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











