बकरीद के कारण एकता का शो टला
एकता कपूर ने 20 दिसंबर को दुबई में टेलीविजन अवार्ड शो का जो आयोजन किया था उसे अब टाल दिया गया है क्योंकि इस दौरान बकरीद होने की वजह से दुबई व भारत सहित कई देश में मुसलमान अपने इस त्योहार को मनाने में व्यस्त रहते हैं.
यही वजह है कि इस शो में शिरकत करने वालों की संख्या घट सकती है. अब इस शो का आयोजन जनवरी 2008 में किया जायेगा.
ज्ञात हो कि इस शो में शाहरुख खान मुख्य रुप से हिस्सा लेने वाले थे और उन्होंने इसके लिये एकता को तारीख भी दे दी थी. लेकिन अब उन्हे इसके लिये नई तारीख देनी पडेगी, हालांकि तारीख देने के संबंध में अभी कोई फैसला नही हुआ है.
इस अवार्ड शो में होस्ट की भूमिका करण जौहर कर रहे हैं जो कि शाहरुख के दोस्त हैं, इसलिये शाहरुख के जनवरी में भी हिस्सा लेने की संभावना है. बालाजी शाहरुख के अलावा उर्मिला मातोंडकर से भी शो में हिस्सा लेने के लिये बात कर रहा है. अवार्ड शो की नई तारीख शीघ्र घोषित की जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications