एकता कपूर ने शेयर लक्ष्य की सुपर क्यूट तस्वीर...देखते रह जाएंगे आप
एकता कपूर ने तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की एक बेहद क्यूट तस्वीर डाली है।
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य आज एक साल के हो गए और पूरा कपूर परिवार वाकई काफी खुश है।तुषार कपूर ने तो अपने बेटे के पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए पहले से ही काफी तैयारियां कर चुके हैं। उन्होंने एक स्पेशल ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया है जो खासकर बच्चों के लिए होगी।
[आज जेनेलिया और उनके बेटे की इस क्यूट तस्वीर को बस आप देखते रह जाएंगे..]
एकता कपूर ने भी लक्ष्य की बहुत ही क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो लक्ष्य के साथ खेलते नजर आ रही हैं। लक्ष्य भी अपनी बुआ के बाल खींचते नजर आ रहे हैं।इसके पहले उन्होंने जितेंद्र के साथ भी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की थी।

आपको बता दें कि तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य पिछले साल सेरोगेसी के माध्यम से हुए थे। तुषार कपूर भले सिंगल पैरेंट्स हो लेकिन लक्ष्य की पूरी जिम्मेदारी वो बखूबी निभाते हैं। वो चाहे कितने भी व्यस्त हो लेकिन लक्ष्य के साथ समय जरूर बिताते हैं।सिर्फ तुषार नहीं बल्कि जितेंद्र भी लक्ष्य के साथ खेलने के लिए समय निकाल लेते हैं।
इतना ही नहीं अगर मुंबई के बाहर तुषार आउटडोर शूटिंग पर मुंबई के बाहर होते हैं तो भी लक्ष्य उनके साथ होते हैं। अब तो हमें भी इस शानदार पार्टी की तस्वीरों का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
