''मेरी अगली फिल्म दिशा पटानी के साथ है, यह एक धमाकेदार कॉमेडी फिल्म होगी''
एकता कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए दिशा पटानी को साइन कर लिया है जिसमें वह एक छोटे शहर की पंजाबी लड़की का किरदार निभाती हुए नज़र आएंगी। यह पहली बार होगा जब एकता कपूर और दिशा पटानी एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सफलता के बाद, निर्माता एक और विषय प्रधान फिल्म के साथ तैयार हैं और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय है कि 'ड्रीम गर्ल' की तरह इस फ़िल्म का विषय भी हटकर होगा। फ़िल्म में दिशा पटानी एक छोटे शहर से पंजाबी किरदार निभाती हुई नजर आएंगी और यह उनकी पहली बड़ी फिल्म होगी। अभिनेत्री खुशी से सातवें आसमान पर कि उनकी पहली सोलो फिल्म कंटेंट क्वीन के साथ है जो मनोरंजन के सभी प्लेटफार्म पर राज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications