रितेश-तुषार का दिल गार्डन गार्डन हो गया
'क्या सुपर कूल हैं हम' का पहला गाना 'दिल गार्डन गार्डन हो गया' को एकता कपूर ने रिलीज कर दिया है। इस कलरफुल गाने को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में रितेश और तुषार ने काफी मस्ती भरी कॉमेडी की है। यह गाना आज के यंगस्टर्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसके बोल एक बार में ही होंठों पर बस जाते हैं।
सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया ये गाना जल्द ही फिल्म के शुरु होने वाले प्रमोशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। गाने में फिल्म की एक्ट्रेस नेहा शर्मा और सारा जेन भी इस गाने में बार्बी के अवतार में नज़र आई हैं। इन चारों के कूल डांस मूव्स एक बार को सुनने वाले को भी साथ में नाचने पर मजबूर कर देते हैं।
किसी बच्चे की स्कूल की कविता की पंक्तियों जैसे इस गाने की फिल्माने में अलग अलग रंगों और ढ़ेर सारे मस्ती भरे स्टेप्स प्रयोग किये गये हैं। फिल्हाल ये देखना है कि इस गाने को सुनकर कितनों का दिल गार्डन गार्डन होता है?


Click it and Unblock the Notifications
