सुशांत सिंह राजपूत के बैन और मौत की ओर ढकेलने पर भड़कीं एकता कपूर, दिया बड़ा बयान
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस पर गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बॉलीवुड की गुटबाज़ी और राजनीति के कारण, सुसाइड का कदम उठाने की तरफ से भी जांच चल रही है। इस बीच मुज़फ्फरपुर में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है जिसमें एकता कपूर भी शामिल हैं।
अब एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि इस खबर ने उन्हें तोड़ दिया है। एकता ने बहुत मज़बूती के साथ अपना पक्ष रखा है।

एकता ने एक पोस्ट में लिखा - लोग उस इंसान पर सुशांत को बैन करने का आरोप लगा रहे हैं जिसने वास्तव में सुशांत को इस इंडस्ट्री में लॉन्च किया है।
उन्होंने लिखा - मुझ पर केस करने के लिए धन्यवाद। वो केस जो ये कहता है कि मैंने सुशी को कास्ट नहीं किया जबकि मैं वो इंसान हूं जिसने उसे लॉन्च किया है। मैं बुरी तरह हिल गई हूं इन सारी खबरों से जो कुछ भी खिचड़ी पकाना चाह रही हैं।
कृपया परिवार और दोस्तों को शांति और सुकून से शोक मनाने दीजिए। हम लोग पहले ही दुख में हैं। सच अपने समय पर सामने आ जाएगा। लेकिन मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सब भी हो रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












