एकता कैंप में प्रभु की एंट्री, मचेगा धमाल

Ekta Kapoor, Prabhu Deva to Team Up for a Film
इस साल बैक टू बैक निर्माता-निर्देशक प्रभु देवा की फिल्में रिलीज हो रही हैं, हालांकि उनकी कुछ फिल्मों ने तो अच्छा बिजनेस किया है तो कुछ ने बॉक्सऑफिस पर मुंह की भी खायी है। बावजूद इसके प्रभु देवा का सफर लगातार जारी है। 'वांटेड','राउडी राठौर', रमेया वस्तावैया जैसी फिल्में करने के बाद अब प्रभु देवा को अपनी आने वाली फिल्म आर राजकुमार.. की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है जिसमें लीड रोल सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर निभा रहे हैं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लोग पसंद करेंगे।

खैर आर.ऱाजकुमार... के साथ क्या होता है इस बारे में पता तो आने वाले दिनों में चल जायेगा लेकिन एक खास बात आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज के बाद प्रभु देवा, एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। प्रभु देवा ने बालाजी प्रोडक्शन की एक बेनाम फिल्म साइन की है जिसमें न्यूकमर्स को मौका दिया जायेगा। फिल्म के हेल्दी मनोरंजक फिल्म होगी जिसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

देखना दिलचस्प होगा कि एकता औऱ प्रभु देवा की जोड़ी साथ मिलकर क्या कमाल करती है क्योंकि दोनों ही लोग दर्शकों का मनोरंजन करने में ही विश्वास करती है। ऐसे में जब दोनों साथ आ रहे हैं तो लोगों की उम्मीद इन लोगों के प्रति कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X