हॉट एंड सेक्सी होगी 'रागिनी एमएमएस' पार्ट टू : एकता कपूर

पिछले हफ्ते उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म रागिनी एमएमएस प्रदर्शित हुई, अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि फिल्म ने अपनी पूरी लागत वसूल ली है। अब जो पैसा वो कमायेगी वो उसका मुनाफा होगा। इसी सफलता से खुश होकर उन्होंने इस फिल्म का सीक्वेल बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसके बारे में एकता का कहना है कि ये सीक्वेल उनका पहली फिल्म से ज्यादा हॉट और सेक्सी होगा। लोगो की सोच से ज्यादा इस फिल्म में इंटिमेंट सींस होंगे।
गौरतलब है कि 13 मई को प्रदर्शित हुई फिल्म रागिनी एमएमएस दिल्ली की लड़की दीपिका के जीवन से प्रभावित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक लड़की को उसका प्रेमी ही धोखा देता है। लड़की के साथ वो धोखे से सेक्स रीलेशन बनाता है जिसे कैमरे में कैद करके उसको ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है और उसके बाद उसका एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर लोड कर देता है। फिल्म को ओपनिंग काफी अच्छी मिली है। इस फिल्म की लागत काफी कम थी, जिसे इस फिल्म ने मात्र चार दिन में ही पूरा कर लिया।
;

Click it and Unblock the Notifications











