एकता चुकाएंगी 40 हजार का जुर्माना

एकता को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह बैंकॉक से आने के बाद एयरपोर्ट के बाद ग्रीन चैनल से गुजर रही थी। सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार एकता के पास कीमती कपड़े और गहने पाएं गये हैं जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये से ऊपर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस सामान के लिए एकता ने किसी भी तरह का कोई सीमा शुल्क जमा नहीं किया है।
एकता ने अपने सामान का विवरण देने से भी इनकार कर दिया है। अगर वह अपने सामान का विवरण नहीं देती है तो हो सकता है कि इस सिरियल क्विन एकता पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लग जाए।
एयरपोर्ट पर टैक्स चोरी आज कल फिल्मी सितारों के लिए आम बात हो गयी है। इनसे पहले भी अनुष्का शर्मा, मिनिषा लांबा और बिपाशा बसु एयरपोर्ट पर टैक्स चोरी के इल्जाम लग चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications