..................... मोबाइल बंद करो, नही तो जुर्माना भरो, Switch off your mobile or pay fine - Hindi Filmibeat

मोबाइल बंद करो, नही तो जुर्माना भरो

By Staff

शूटिंग के समय सभी अपने मोबाइल बंद रखें, नही तो 500 रुपये का जुर्माना भरें. यह है टीवी महारानी के रुप में विख्यात एकता कपूर का फरमान. उसने यह फरमान अपने सभी शो में अभिनय करने वाले कलाकारों और टेक्नीशियनों पर लागू कर दिया है.

दरअसल टीवी शो की शूटिंग के दौरान कलाकारों और टेक्नीशियनों के पास मौजूद मोबाइल अचानक ही घनघना जाते हैं, इसकी आवाज से शूटिंग में व्यवधान पैदा हो जाता है और निर्देशक, टेक्नीशियनों व कलाकारों का ध्यान बंट जाता है. नतीजा यह होता है कि कभी कभी दुबारा शूटिंग करनी पडती है, जिससे समय और पैसा दोनो बरबाद होता है.

यही वजह है कि एकता ने शूटिंग के समय कलाकारॉ के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई थी और उन्हें अपना मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखने के निर्देश दिये थे, ताकि शोरशराबे से मुक्ति मिल सके, लेकिन एकता के इस निर्देश का सही तरीके से पालन नही किया जा रहा था.

इससे तंग आकर एकता ने अब फरमान सुनाया है कि जिसका भी मोबाइल शूटिंग के समय घनघनाया तो उसे 500 रुपये जुर्माना भरना होगा.

एकता के इस फरमान से ज्यादातर कलाकार खुश ही हैं, इसकी वजह यह है कि अब सेट पर मोबाइल के फालतू शोरशराबे में कमी आ गई है. जिसको मोबाइल पर बात करने होती है, वह जुर्माने के डर से सेट से बाहर जाकर बातें करता है.

बताया जाता है कि एकता के विभिन्न शो के कई कलाकारों से अब तक जुर्माना वसूल कर उन्हें सबक सिखाया जा चुका है इनमें तस्नीम शेख, रेशमी घोष व कुछ नये कलाकार आदि शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X